Etawah Auraiya News: घायल को रेफर करने में एक घंटे उलझे रहे स्टाफ और एम्बुलेंस कर्मी
इटावा औरैया, जुलाई 17 -- Etawah Auraiya News: जसवन्तनगर। डीएफसीसी अप रेल लाइन के करीब 45 वर्ष एक अज्ञात व्यक्ति गंभीर हालत में घायल अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची तथा घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सूत्रों के अनुसार, घायल के साथ कोई परिजन या परिचित मौजूद नहीं था। इसी बात को लेकर देर रात सीएचसी में तैनात स्टाफ और एम्बुलेंस कर्मियों के बीच मरीज को सैफई ले जाने को लेकर करीब एक घंटे तक नोकझोंक होती रही। इस दौरान गंभीर रूप से घायल मरीज अस्पताल में ही पड़ा रहा। मामले की जानकारी जैसे ही सीएचसी अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र सिंह को हुई, वह तत्काल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लेते हुए एम्बुलेंस कर्मियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.