इटावा औरैया, सितम्बर 21 -- Etawah Auraiya News: भरथना। कस्वा के मोहल्ला महावीर नगर में घर से बिना बताये निकली पत्नी अचानक लापता होने पर पति ने थाना भरथना पर तहरीर देते हुए पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई है. महावीर नगर निवासी आशीष ने गुमशुदगी दर्ज कराते हुए बताया कि मेरी पत्नी शिखा 19 सितम्बर की दोपहर करीब दो बजे घर से बिना बताये चली गयी. काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका. पति की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है.

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...