इटावा औरैया, अगस्त 24 -- Etawah Auraiya News: फोटो-12 मृतक सुदीप कुमार की फ़ाइल फोटो भरथना: रेलवे स्टेशन के पूर्वी ओर दिल्ली हावड़ा रेल ट्रैक की डाउन लाइन पर रात करीब दो बजे एक मजदूर ट्रेन की चपेट में आ गया. जिससे मौके पर ही मौत हो गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त करते हुए शव का पंचनाम भरकर पोस्टमार्टम कराया।.

घटना का विवरण थाना ऊसराहार के गाँव सौथना निवासी 32 वर्षीय सुदीप कुमार पुत्र सतीश चन्द्र जोकि दिल्ली में रहकर मजदूरी करते है. रविवार की देर शाम घर से दिल्ली जाने की बात कहकर निकले थे. बताया गया कि रात करीब दो बजे भरथना रेलवे स्टेशन के पूर्वी ओर पोल संख्या 1136/18 के समीप डाउन लाइन पर आ रही 12428 रीवा एक्सप्रेस की चपेट में आ गए जिससे मौके पर ही सुदीप की मौत हो गयी. सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया.

परिवार की स्थिति ...