इटावा औरैया, जुलाई 19 -- Etawah Auraiya News: भरथना। कस्बा के मोहल्ला केवट नगर में घर से दवाई लेने गई विवाहिता एक सप्ताह तक घर नहीं लौटी। विवाहिता की मां ने थाना पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई। जानकारी के अनुसार कस्वा के मोहल्ला केवट नगर निवासिनी कुसमा देवी ने गुमशुदगी दर्ज कराते हुए बताया कि मेरी विवाहित बेटी 12 जुलाई को दोपहर करीब तीन बजे घर से दवाई लेने के लिए निकली थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका। पीड़िता की तहरीर पर थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर विवाहिता की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...