इटावा औरैया, अगस्त 29 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में घर से टहलने गए बीएससी के छात्र की तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टक्कर लगने के बाद छात्र 20 फीट ऊपर उछलने के बाद सड़क पर आकर गिरा। इससे घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। अड्डा गूलर निवासी 25 वर्षीय आशीष पुत्र राजेश सिंह बीएससी के छात्र थे। गुरुवार शाम टहलने के लिए घर से निकले थे। आगरा कानपुर नेशनल हाईवे के कौशल्या वाटिका के पास वह पहुंचे थे कि तभी पीछे से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनको टक्कर मार दी। सीधी टक्कर लगने से वह 20 फीट ऊपर उछले और जमीन पर आकर गिरे। जबकि टक्कर मारने के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर भागने लगा। लेकिन लोगों ने पीछा किया, इस पर वह ट्रक छोड़कर भाग निकला। उधर जोरदार टक्कर से आश...