Etawah Auraiya News: घर से जेवर चोरी करने वाला आरोपित गिरफ्तार, जेवर बरामद
इटावा औरैया, सितम्बर 7 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। गंगदासपुर गांव में घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी किए गए सोने के झाले, अंगूठी, मंगलसूत्र और चांदी की पायल बरामद हुई हैं। पूछताछ में आरोपित ने अपने एक साथी के साथ वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। थानाध्यक्ष विपिन कुमार मलिक ने बताया कि गंगदासपुर निवासी रामनरेश ने 16 जुलाई की रात घर में चोरी होने की सूचना दी थी। परिवार के लोग छत पर सो रहे थे। इसी दौरान चोर मकान में दाखिल हुए और कमरे का ताला तोड़कर जेवरात व नकदी समेत ले गए थे। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी.
पुलिस पूछताछ रविवार देर रात बकेवर पुलिस महासिंहपुरा पुल के पास संदिग्ध वाहनों और लोगों की चेकिंग कर रही थी। इसी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.