Etawah Auraiya News: घर से गुटखा लेने गयी विवाहिता नही लौटी
इटावा औरैया, सितम्बर 4 -- Etawah Auraiya News: भरथना। कस्वा के मोहल्ला ब्रजराज नगर में घर से दुकान पर गुटखा लेने गयी 28 वर्षीय विवाहित घर नहीं लौटी. काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नही चल सका. पीड़ित पिता की तहरीर पर थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी. मोहल्ला ब्रजराज नगर निवासी अश्वनी कुमार ने गुमशुदगी दर्ज कराते हुए बताया कि मेरी विवाहित बेटी 31 अगस्त को अपने मायके मोहल्ला ब्रजराज नगर में सुबह करीब छह बजे गुटखा लेने गयी थी. इसी बीच वापस नही लौटी काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नही चल सका. पिता की तहरीर पर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. यह भी पढ़ें- Auraiya News: किशोरी लापता, प्राथमिकी दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.