Etawah Auraiya News: घर में घुसे कोबरा को निकालते समय युवक को सांप ने डसा
इटावा औरैया, अक्टूबर 10 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत भरईपुर के मजरा नगला सुंदर सिंह में 36 वर्षीय युवक घर में घुसे कोबरा सांप को बाहर निकालते समय सर्पदंश का शिकार हो गया। परिजन उसे गंभीर हालत में पं रामाधीन शर्मा 50शैया अस्पताल लेकर पहुंचे। राकेश कुमार पाल ने बताया कि उसके कच्चे कमरे में कोबरा सांप निकल आया था। उनका बेटा जीत डंडे के सहारे सांप को घर से बाहर निकाल रहा था, तभी कोबरा ने उसके हाथ पर डस लिया।बेटे के सर्पदंश का शिकार होते ही घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।डॉ. मोहम्मद तैय्यब ने तुरंत उपचार शुरू किया और एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन लगाया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। हालत बिगड़ती देख डाक्टर को एक के बाद एक कुल पांच एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन लगाने पड़े, तब कहीं युवक की हालत में कुछ सुध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.