इटावा औरैया, अक्टूबर 21 -- Etawah Auraiya News: भरथना। क्षेत्र के ग्राम ईकारपुर में घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम ईकारपुर निवासी वीरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 18 अक्टूबर की रात आठ बजे गांव के ही बीरबल, मोहन, मलखान, सुखवीर तथा ललिता ने घर में घुसकर आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर उन्हें, उनकी पत्नी, पुत्रवधू तथा नाती को घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...