इटावा औरैया, अगस्त 9 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। क्षेत्र के ग्राम नगला बांके मौजा जौनई में घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट की गई। घटना में 17 वर्षीय किशोरी वर्षा के सिर में चोट लग गई। स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान उसके सिर में दो टांके लगाए। पीड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित पक्ष के अनुसार गांव निवासी परिवार के लोग रविवार सुबह नौ बजे घर पर मौजूद थे। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोग घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित पक्ष ने महिलाओं के साथ भी अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगाया है। इसी दौरान 17 वर्षीय वर्षा के सिर में चोट लग गई। परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे, जहां से पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्...