Etawah Auraiya News: घर में काम करते समय महिला को सांप ने डसा
इटावा औरैया, जुलाई 14 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। क्षेत्र के गांव ज्वालापुर में मंगलवार को घर के अंदर काम करते समय 38 वर्ष पिंकेश कुमारी पत्नी संजय कुमार को सांप ने काट लिया। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन तत्काल महिला को सीएचसी पहुंचाया। यहां अधीक्षक डॉ. वीरेन्द्र सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।108 एंबुलेंस से पायलट वीरेश और ईएमटी सुदीप कुमार की देखरेख में सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.