Etawah Auraiya News: घर में अकेली युवती को पड़ोसियों ने मारपीट कर किया घायल
इटावा औरैया, अगस्त 18 -- Etawah Auraiya News: भरथना। थाना क्षेत्र के गांव अपूरपुर, देवरासई में एक युवती के साथ पड़ोसियों ने लाठी डंडों के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। जिससे युवती घायल हो गई। मारपीट करने के बाद नामज़द मौके से फरार हो गए। गांव निवासी शालिनी पुत्री ग्रीस सक्सेना ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि 16 अगस्त की शाम करीब पांच बजे मैं घर पर अकेली थी। इसी बीच गांव की हो दो महिलाएं तथा एक व्यक्ति मेरे घर के बाहर खड़े होकर गाली गलौज करने लगे। जब मैने इसका विरोध किया तो नामजद मेरे घर में घुस आए और मेरे साथ लाठी डंडों से बेरहमी से मारपीट कर दी जिससे मेरे सिर में गंभीर चोट आई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.