Etawah Auraiya News: घर जाकर खोला पिज्जा का पैकेट.. तो फफूंदी देख उड़ गए होश
इटावा औरैया, जुलाई 27 -- Etawah Auraiya News: इटावा। एक ठेले से पिज्जा लेकर घर आए युवक के तब होश उड़ गए। जब उसने पैकिंग खोली तो देखा की पिज्जा के बेस में फफूंदी लगी है। मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है । कोतवाली क्षेत्र के जटपुरा निवासी फाइनेंस कंपनी के मैनेजर विशाल सक्सेना शुक्रवार रात हेड पोस्ट ऑफिस के बाहर एक ठेले से दो पिज्जा पैक कराकर घर लाए। जब उन्होंने खाने के लिए पैकिंग खोली तो उसमें अंदर हर तरफ फफूंदी लगी दिखी। इसके बाद वह वापस उस ठेले पर गए तो देखा कि ठेले पर रखे तमाम पिज्जा बेस पर फफूंदी लगी थी。
पुलिस की कार्रवाई इसके बाद विशाल ने 112 नंबर डायल करके पुलिस को भी बुला लिया जहां पुलिस को फफूंदी लगे हुए पिज्जा बेस मिले। पीड़ित के द्वारा इसकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.