इटावा औरैया, अक्टूबर 29 -- चिंडोली में सफाई व्यवस्था बदहाल Etawah Auraiya News: लवेदी। विकास खंड महेवा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चिंडोली में साफ-सफाई की व्यवस्था बदहाल होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव की नालियों और सड़कों पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जबकि गलियों में जगह-जगह पानी भरा होने से लोगों का निकलना दूभर हो गया है। ग्रामीणों ने गांव में नियमित सफाई न होने का आरोप लगाते हुए जिम्मेदारों के प्रति नाराजगी जताई है। ग्रामीण रमेश, दिनेश, पप्पू सहित अन्य लोगों ने बताया कि गांव में काफी समय से साफ-सफाई की उचित व्यवस्था नहीं है। नालियों में गंदगी जमा होने और गलियों में पानी भरा रहने से दुर्गंध फैल रही है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। उनका कहना है कि गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के साथ ...