इटावा औरैया, अगस्त 21 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। बढ़पुरा की ग्राम पंचायत शेखूपुर जखोली जल भराव के कारण पीड़ित ग्राम वासियों का रास्ता दो या मौत बेनर तले दसवें दिन भी सत्याग्रह आंदोलन जारी रहा। सत्याग्रह संयोजक दीपक राज ने बताया कि जल भराव से पीड़ित जनता प्रशासन द्वारा दिए गए गतिहीन आश्वासनों से और अधिक पीड़ित हो रही है। क्योंकि जितने भी शासन प्रशासन से लोग आए हैं उन्होंने जितने भी आश्वासन दिए हैं वो गतिहीन नजर आ रहे हैं। सत्याग्रह के लिए धरने पर बैठी महिला सीमा, सरला, प्रियंका लक्ष्मी, मीतांश्री सभी ने कहा कि सत्याग्रह के 10 दिन बाद भी रास्ते का समाधान नहीं मिला है। प्रशासन ने यहां कुछ पाइप डाल दिए गए हैं लेकिन उनके आश्वासन में अभी कोई गति दिखाई नहीं दे रही है। हम अपना सत्याग्रह धरना उसी दिन समाप्त करेंगे जब हमको रास्ता मिल...