Etawah Auraiya News: गौशाला के बाहर मिले मृत गोवंशों के शव, ग्रामीणों में आक्रोश
इटावा औरैया, सितम्बर 27 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत जैनपुर नागर में संचालित गौशाला की व्यवस्थाओं को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गोवंशों की मौत के बाद शवों का नियमानुसार निस्तारण नहीं किया जा रहा है। आरोप है कि शवों को जेसीबी या ट्रैक्टर से गौशाला के बाहर खुले में डाल दिया जाता है, जिन्हें आवारा कुत्ते नोचते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि खुले में शव पड़े रहने से दुर्गंध फैल रही है और जगह-जगह हड्डियां बिखरी पड़ी हैं। ग्रामीणों के अनुसार जिस रास्ते के पास शव पड़े हैं, वहां से कई गांवों के लोगों का आवागमन होता है। दुर्गंध से राहगीरों को परेशानी हो रही है। आवारा कुत्तों के कारण स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों में भय बना है। ग्रामीणों ने गौशाला में देखरेख, गोवंशों की मौत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.