इटावा औरैया, अक्टूबर 11 -- Etawah Auraiya News: ऊसराहार। ताखा क्षेत्र में सरकारी जमीनों पर कब्जों के खिलाफ राजस्व विभाग की कार्रवाई लगातार तेज हो रही है। चरागाह की जमीन पर कब्जा कर धान की फसल उगाने के मामले में राजस्व विभाग ने कार्रवाई करते हुए करीब 20 बीघा जमीन पर खड़ी धान की फसल कुर्क कर ली है। सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने के लिए प्रशासन की लगातार चल रही कार्रवाई से अवैध कब्जाधारकों में हड़कंप मचा हुआ है। सरसईनावर और रुद्रपुर चमरपुर सहित विभिन्न गांवों में चरागाह की जमीन पर कब्जे कर फसलें उगाने के मामले सामने आए हैं। आरोप है कि कुछ लोगों ने सरकारी जमीन को अपनी समझकर उस पर कब्जा कर लिया और लंबे समय से फसलें उगाकर आर्थिक लाभ उठा रहे थे। जिस जमीन का उपयोग गोवंश के चारे और उनके विचरण के लिए होना चाहिए उस पर कब्जा होने से निराश्रित गोवंश ...