Etawah Auraiya News: गो-आधारित प्राकृतिक खेती से बढ़ी किसान की आय
इटावा औरैया, अगस्त 26 -- Etawah Auraiya News: इटावा। रासायनिक खाद और कीटनाशकों पर बढ़ती निर्भरता के बीच विकास खंड जसवंतनगर के ग्राम सिरहोल के रहने वाले किसान अरविंद प्रताप सिंह परिहार ने गो-आधारित प्राकृतिक खेती अपनाकर एक मिसाल कायम की है। कृषि विभाग के मार्गदर्शन और प्रशिक्षण से शुरू हुआ उनका यह प्रयोग अब सफल कृषि मॉडल के रूप में सामने आया है। करीब एक दशक में उन्होंने प्राकृतिक खेती का दायरा बढ़ाकर 3.4 हेक्टेयर कर लिया है। अरविंद प्रताप सिंह परिहार ने वर्ष 2016-17 में प्राकृतिक खेती की शुरुआत की।
कृषि विभाग का समर्थन इससे पहले वह अपने पूरे कृषि क्षेत्र में रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग करते थे। बढ़ती लागत, मिट्टी की गुणवत्ता में कमी और पर्यावरण पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए कृषि विभाग ने उन्हें गो-आधारित प्राकृतिक खेती के लिए प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.