Etawah Auraiya News: गोली मारने के बाद घायल का रास्ता न रोकता तो बच जाती चरण सिंह की जान
इटावा औरैया, अगस्त 30 -- Etawah Auraiya News: ऊसराहार। थाना क्षेत्र के नगला जलाल में केबल डालने के मामूली विवाद में अधेड़ को गोली मारने के बाद हत्यारोपी ने उनको अस्पताल तक नहीं ले जाने दिया। परिवार के लोग घायल को अस्पताल ले जा रहे थे तभी हत्यारोपी ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इससे परिवार के लोग छोड़कर भाग गए और जब गांव वाले पहुंचे तब घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई। घर के सामने से बिजली की केबल निकालने को लेकर 50 साल के चरण सिंह की परिवार के ही भतीजे ने उनको गोली मार दी। दादी से हुए विवाद के बाद हत्यारोपी राजा पहुंचा था और चाचा पर गोली चलाई थी। गोली जांघ में लगी थी, इससे वह बच सकते थे। परिवार के लोग उनको आनन फानन में अस्पताल लेकर निकलने लगे थे। लेकिन कुछ कदम चलते ही हत्यारोपी ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.