इटावा औरैया, सितम्बर 7 -- Etawah Auraiya News: इकदिल। घर से कुछ दूरी पर गोबर डालने को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ लोगों ने पूरे परिवार पर हमला किया। देवरानी, जेठानी और बुजुर्ग ससुर के साथ लाठी डंडों, लोहे की राड से हमला किया गया। पुलिस आने के पहले ही हमलावर भाग निकले। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। इकदिल के नगला सोलंकी की रहने वाली श्यामा देवी ने पुलिस को शिकायतीपत्र देकर हमले का आरोप लगाया। पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह वह गोबर डाल रहीं थीं। तभी चार लोगों ने गोबर डालने को लेकर विवाद शुरू कर दिया। विरोध करने पर उन लोगों ने लाठी डंडों व लोहे की राड से हमला कर दिया। हमले में श्यामादेवी, देवरानी सपनादेवी व ससुर रघुनंदन घायल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन हमलावर भाग निकले। पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मामले...