Etawah Auraiya News: गोदाम का ताला तोड़कर धान रखने का विरोध पर मारपीट
इटावा औरैया, सितम्बर 30 -- Etawah Auraiya News: भरथना। मंडी स्थित आढ़त की दुकान के गोदाम का ताला तोड़कर धान रखने और कब्जा करने का विरोध करने पर गाली-गलौज व मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। ग्राम नगला गुदे निवासी बलराज सिंह यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार को मंडी स्थित उनकी आढ़त की दुकान के गोदाम का ताला तोड़कर मंडी रोड निवासी जवाहर लाल, हिमांशु तथा दो अज्ञात व्यक्तियों ने वहां अपना धान रख दिया। आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.