इटावा औरैया, सितम्बर 30 -- Etawah Auraiya News: इकदिल। ग्वालियर बाईपास पर मंगलवार देर रात गौवंश को बचाने में वारदाने से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पलट गया। हादसे में चालक रवि और हेल्पर बाल-बाल बच गए। ट्रक मालिक लालू भदौरिया ने बताया कि उनका चालक रवि फर्रुखाबाद से वारदाना लादकर ट्रक को मध्यप्रदेश ले जा रहा था। ग्वालियर बाईपास पर अचानक आवारा गौवंश सामने आ जाने पर उसे बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे नीचे पलट गया। हादसे में चालक और हेल्पर को कोई गंभीर चोट नहीं आई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...