इटावा औरैया, नवम्बर 10 -- Etawah Auraiya News: ऊसराहार। थाना क्षेत्र के किशनपुरा गांव में मंगलवार को गैस सिलेंडर से गैस का रिसाव होने के बाद आग लग गई। आग की चपेट में आने से घर में मौजूद दो छोटे बच्चे झुलस गए। दोनों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसईनावर भेजा गया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया किशनपुरा निवासी लाल सिंह पुत्र स्वर्गीय राजाराम के घर में मंगलवार को खाना बनाते समय गैस सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण अचानक आग लग गई। इसकी चपेट में आकर प्रांशु 11 वर्ष और आर्यन 9 वर्ष झुलस गए। घटना के बाद परिजन दोनों बच्चों को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। गनीमत रही कि आग घर में नहीं फैली और कोई अन्य नुकसान नहीं हुआ। प्रभारी निरीक्षक ऊसराहार ने बताया कि दोनों बच्चों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया है। द...