इटावा औरैया, सितम्बर 21 -- Etawah Auraiya News: इकदिल। कन्नौज-भरथना मार्ग पर गैस प्लांट के पास रविवार देर शाम जहरखुरानी का शिकार युवक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गांव अड्डा मिहीलाल निवासी 45 वर्षीय कमलेश बाबू पुत्र सिपाही लाल रविवार को बस से अलीगढ़ से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान गैस प्लांट के पास वह संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। राहगीरों ने युवक को सड़क किनारे पड़ा देखा तो आसपास के लोगों को सूचना दी। इसके बाद घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी गई। परिजनों के पहुंचने पर युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया। परिजनों ने आशंका जताई है कि कमलेश बाबू जहरखुरानी गिरोह का शिकार हुआ है। हालांकि युवक के होश में आने के बाद...