इटावा औरैया, सितम्बर 27 -- Etawah Auraiya News: भरथना। गैस पंप की डीलरशिप दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 9.20 लाख रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर भरथना पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला राजागंज कस्बा व थाना भरथना निवासी श्रीकृष्ण तिवारी ने पुलिस को धोखाधड़ी करने की तहरीर दी। आरोप लगाया कि आरोपियों ने एकराय होकर फर्जी विज्ञापन दिखाकर गैस पंप की डीलरशिप दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद कूटरचित एग्रीमेंट तैयार कर उनसे 9 लाख 20 हजार रुपये ले लिए गए। पीड़ित के अनुसार रुपये लेने के बाद आरोपियों ने डीलरशिप उपलब्ध नहीं कराई और रकम भी वापस नहीं की। मामले में पुलिस ने अपूर्व मिश्रा, अक्षय मिश्रा, तनुजा पटवाल, मो. फारकी, राजकुमार शर्मा और ऋषभ कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके छानबीन ...