Etawah Auraiya News: गिरी जर्जर दुकान, स्कूल जाने वाली गली बंद
इटावा औरैया, अक्टूबर 22 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। विकास खंड महेवा मुख्यालय की ग्राम पंचायत महेवा में शहीद स्मारक के पास खंडहर पड़ी समाज कल्याण विभाग की दुकानें इस समय हादसे का कारण बनी हुई हैं। एक दुकान की दीवार भरभराकर गिर जाने से प्राथमिक स्कूल के लिए जाने वाली सी सी गली पूरी तरह से बंद हो गई। इसी गली से होकर स्कूल जाने वाले बच्चे व अन्य लोगों का आना-जाना हो जाता है लेकिन दुकान गिरने से गली बंद हो जाने के कारण उन्हें काफी परेशानी हो रही है। महेवा चौराहे पर अहेरीपुर मार्ग पर स्थित शहीद स्मारक के निकट समाज कल्याण विभाग ने दर्जन भर दुकानें लगभग पचास वर्ष पूर्व बनाई गई थी। यह अब खंडहर में तब्दील हो गई हैं। शाम के समय एक दुकान की दीवार प्राथमिक स्कूल के लिए जाने वाली सीसी रोड पर गिर पड़ी। उस समय सड़क पर लोग न होने के कारण कोई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.