Etawah Auraiya News: गाली देने से रोका तो महिला और पति को पीटा
इटावा औरैया, अक्टूबर 3 -- Etawah Auraiya News: इकदिल। कल्यानपुर में गाली-गलौज का विरोध करना एक महिला और उसके पति को भारी पड़ गया। आरोप है कि परिवार के जेठ ने अपने छोटे भाई और मां के साथ मिलकर महिला पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पत्नी को बचाने पहुंचे पति को भी आरोपियों ने घेरकर पीट दिया। मारपीट में दंपती घायल हो गई। घटना के बाद दोनों ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। संध्या देवी ने तहरीर में बताया कि वह घर के बाहर बैठी थी। इसी दौरान परिवार का जेठ वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोप है कि जेठ ने अपने छोटे भाई और मां के साथ मिलकर उस पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया मारपीट से संध्या देवी चीखने लगी। शोर सुनकर पति दीपक उसे बचाने पहुंचा तो आरोपियों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद घायल अवस्था मे महिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.