Etawah Auraiya News: गाय से टकराई बाइक, पांच दिन बाद युवक की इलाज दौरान मौत
इटावा औरैया, सितम्बर 6 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जलपोखरा गांव के सामने पाँच दिन पहले गाय से टकराने के बाद घायल हुए युवक की सैफई में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। वहीं हाईवे पर आवारा गोवंश के जमावड़े को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। राजपुर तमेरी निवासी 31 वर्षीय गजेंद्र प्रताप और शेखूपुरा निवासी 28 वर्षीय वीरपाल बुधवार रात बाइक से फिरोजाबाद की ओर जा रहे थे। उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की स्थिति सूचना पर पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए सैफई रेफर कर दिया था। पाँच दिन तक चले इलाज के बाद गजेंद्र प्रताप ने दम तोड़ दिया।
परिवार की दुर्दशा गजेंद्र की मौत से पत्नी साक्षी देवी समेत परिवार पर दुखों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.