Etawah Auraiya News: गायक शरद शर्मा व स्कूली बच्चों की भी होगी प्रस्तुति
इटावा औरैया, नवम्बर 20 -- Etawah Auraiya News: इटावा। महोत्सव के उद्घाटन समारोह में संगीत का रंग भरने के लिए गायक शरद शर्मा पंडाल में प्रस्तुति देंगे। शरद शर्मा लोकप्रिय रियलिटी शो सारेगामापा के वर्ष 2021-22 के द्वितीय रनरअप रहे हैं। वह भजनों के साथ बालीवुड और अन्य लोकप्रिय गीतों की भी प्रस्तुति देंगे। उनकी गायकी से उद्घाटन समारोह में संगीत का खास रंग देखने को मिलेगा। एडीएम न्यायिक व नोडल अधिकारी मनोज प्रकाश ने बताया कि 22 नवंबर को महोत्सव का विधिवत शुभारंभ होगा। उद्घाटन अवसर पर पूजा-पाठ, बनारस की शहनाई, स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, बिजली सजावट, साउंड सिस्टम, विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ और डिजिटल आतिशबाजी सहित विभिन्न आयोजन होंगे। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: शहनाई और शरद शर्मा के संगीत से होगा इटावा महोत्सव का आगाज सभी तैया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.