Etawah Auraiya News: गाजे बाजे के साथ निकाली नगर संकीर्तन यात्रा
इटावा औरैया, अक्टूबर 18 -- Etawah Auraiya News: इटावा। अखिल भारतीय श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल इटावा शाखा के तत्वावधान में निकाली जाने वाली नगर संकीर्तन यात्रा रविवार को सराय शेख स्थित अखिलेश कुमार पटेल के आवास से गाजे बाजे के साथ निकाली गई।यात्रा का जगह-जगह आरती पूजन और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। संकीर्तन यात्रा बराही टोला, जटपुरा, पोस्तीखाना, पुरबिया टोला, तलैया मैदान, चमरेटी, कोतवाली चौराहा होती हुई यजमान के आवास पर पहुंची, जहां अखिलेश पटेल, अलोक, अंकुर आशीष पटेल ने सभी का स्वागत कर प्रसाद वितरण किया। यात्रा में संकीर्तन मंडल शाखा के अध्यक्ष राकेश चंद्र पाठक, महामंत्री विशुन नारायण शोरावाल, कोषाध्यक्ष राम मनोहर दीक्षित, राजेश कुमार वाजपेई, राम कुमार दुबे, जगन्नाथ अग्रवाल, राम प्रकाश पांडे, तेज सिंह वर्मा शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.