Etawah Auraiya News: गांव में घुसा तेंदुआ, बकरी पर किया हमला
इटावा औरैया, अक्टूबर 12 -- Etawah Auraiya News: चकरनगर। तहसील क्षेत्र के गांव सोने का पुरा में रात में तेंदुआ घुस आया और बकरी पर हमला कर दिया। पशुपालक के शोर मचाने पर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर दौड़े तो तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। सेंचुरी विभाग ने तेंदुए की दस्तक की पुष्टि की है। घटना मध्य प्रदेश बॉर्डर पर बसे गांव सोने का पुरा की है। रविवार रात तेंदुए ने गांव के बीच विपेंद्र कुमार के घर के बाहर बंधी बकरी पर हमला कर दिया। पास में सो रहे पशुपालक की आंख खुलने पर उसने चीख-पुकार मचा दी। शोर सुनकर दर्जनों ग्रामीण हाथों में लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। शोरगुल से तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया। पशुपालक विपेंद्र कुमार ने बताया कि बकरी की गर्दन पर गहरे दांत के निशान हैं और सूजन आ गई है। बकरी की मौत भी हो सकती है। क्षे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.