इटावा औरैया, सितम्बर 28 -- Etawah Auraiya News: उदी। श्री कुंडेश्वर धाम तालाब और जैतपुरा के कदम वाले बाबा के मंदिर के पास स्थित तालाब में मगरमच्छों की खबर से आसपास गांव तक में हड़कंप की स्थिति है।

मगरमच्छों की सूचना फॉरेस्ट रेंजर के के त्यागी ने बताया कि रविवार शाम मगरमच्छ होने की सूचना मिली थी। तभी से वन विभाग आरक्षी अनिरुद्ध सिंह व रोहित कुमार सहित कई वन्य कर्मचारी तालाबों में मौजूद मगरमच्छों पर निगरानी रखने के साथ ही उन्हें सुरक्षित निकालने का प्रयास कर रहे हैं। जाल डालें जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वन्य कर्मी रात में भी मौके पर रहकर निगरानी व रेस्क्यू कार्य जारी रखेंगे।

रेस्क्यू कार्य में कठिनाइयाँ उन्होंने बताया कि कुंडेश्वर वाले तालाब में झाड़ियां अधिक होने के कारण रेस्क्यू कार्य में अड़चन आ रही है कुंडेश्वर के समाजसेवी मन्ना शर...