Etawah Auraiya News: गांजा रखने के दो दोषियों को एक-एक साल की सजा
इटावा औरैया, सितम्बर 18 -- Etawah Auraiya News: इटावा। विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट सुनीता शर्मा ने पांच साल पुराने गांजा रखने के मामले की सुनवाई करते हुए दो आरोपियों को दोषी पाया।दोषी पाए जाने पर कोर्ट ने उन्हें एक एक साल की सजा व पांच पांच हजार रुपया के अर्थदंड सं दंडित किया। अपर जिला शासकीय अधिवक्ता योगेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि फ्रेंड्स कालोनी थाना पुलिस ने गस्त के दौरान दो लोगों को गांजा के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने पकडे गए राजू पुत्र मानिकचंद्र के पास से दो किलो व बब्लू पुत्र सत्यपाल निवासी कृष्णा नगर के पास से एक किलो नौ सौ ग्राम गांजा बरामद किया था। पुलिस ने देानों को आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया। विवेचना के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में पेश कर दिए। मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश की कोर्ट में हुई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.