Etawah Auraiya News: गलियों से सड़कों तक भरा नालों का पानी
इटावा औरैया, सितम्बर 3 -- Etawah Auraiya News: इटावा। गुरुवार को बारिश ने सामान्य जनजीवन प्रभावित कर दिया। सुबह करीब 1 घंटे की की बारिश होने के बाद बारिश रुक गई लेकिन दोपहर 12.30 बजे से बारिश का जो सिलसिला शुरू हुआ वह शाम तक चलता रहा। रुक-रुक कर कभी तेज तो कभी धीमी बारिश होती रही। इसके कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। कई निचले इलाकों में पानी भर गया। कई स्थानों पर गलियों में नालियों का पानी बहता हुआ दिखाई दिया। बारिश के दौरान शहर के लाइन पार क्षेत्र की स्थिति ज्यादा खराब रही। यहां अड्डा जालिम में कई स्थान पर पानी भर गया जिससे आने-जाने में परेशानी हुई। इसी तरह मोहल्ला शिवनगर की गलियों में पानी भर गया। दोपहर को छुट्टी के समय जब बच्चे स्कूल से घर पहुंचे तो उन्हें इसी पानी के बीच से निकलकर जाना पड़ा। अंडर ब्रिज में तो बारिश का पानी भरत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.