Etawah Auraiya News: गलत घरौनी से बढ़ा विवाद, दो दर्जन से अधिक ग्रामीण पहुंचे एसडीएम कार्यालय
इटावा औरैया, सितम्बर 8 -- Etawah Auraiya News: भरथना। क्षेत्र के गांव सैफी में गलत तरीके से घरौनी बनाए जाने को लेकर विवाद गहरा गया है। गांव के दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कराने और कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि गलत घरौनी के आधार पर गांव के कुछ लोग भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। विरोध करने पर झगड़े और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी जा रही है। गांव निवासी हरकेश, गेंदालाल, संजीव, मान सिंह, राजेश, पंकज, सुरेंद्र, सुभाष, सुरेश समेत दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने संयुक्त प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव की एक भूमि की घरौनी क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा तैयार की गई थी। आरोप है कि उक्त भूमि प्रार्थीगणों के अधिकार व कब्जे में होने के बावजूद घरौनी में गांव के ही कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.