Etawah Auraiya News: गर्मी के बीच बारिश ने दी राहत, मौसम हुआ सुहाना
इटावा औरैया, सितम्बर 17 -- Etawah Auraiya News: लवेदी। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को गुरुवार शाम हुई बारिश से काफी राहत मिली। अचानक हुई बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया और तापमान में भी गिरावट महसूस की गई। दिनभर गर्मी और उमस के कारण आम जनमानस परेशान रहा। शाम को आसमान में बादल छाने के बाद बारिश शुरू हुई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश के चलते गर्मी से बेहाल लोगों के चेहरों पर खुशी नजर आई। वहीं किसानों को भी बारिश से राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.