Etawah Auraiya News: गर्भवती की मौत, परिजनों का नर्सिंग होम पर हंगामा
इटावा औरैया, अगस्त 25 -- Etawah Auraiya News: इटावा। महेरा चुंगी स्थित एक नर्सिंग होम में प्रसव के लिए भर्ती महिला की डिलीवरी के दौरान मौत हो गई। महिला का आपरेशन किया गया था। आपरेशन के बाद महिला की मौत हो गई। उसने दो बच्चों को जन्म दिया और दोनों ठीक हैं। लेकिन महिला की मौत से परिवार में आक्रोश फूट पड़ा और अस्पताल के खिलाफ लोगों ने नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। भरथना थाना क्षेत्र के ककराई गांव निवासी जितेंद्र की पत्नी शालू को सोमवार को प्रसव पीड़ा होने पर नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। शालू की गर्भावस्था करीब सात माह 15 दिन की थी। डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया, जिसके बाद उसने एक बेटा और एक बेटी को जन्म दिया। दोनों बच्चे समय से पहले पैदा हुए हैं। पति जितेंद्र का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद शालू की हालत लगातार बिगड़ती गई। रात करीब दस बजे डॉक्टर ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.