Etawah Auraiya News: गरीब महिला को दिया एक लाख का आर्थिक सहयोग
इटावा औरैया, अक्टूबर 24 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। राजपूत सर्वोत्तम सहयोग संस्थान ने क्षेत्र के ग्राम सिरहौल की एक निर्धन महिला को एक लाख से अधिक की सहायता प्रदान की। संगठन के कानपुर मंडल कार्यकारी अध्यक्ष अभिनव सिंह राजावत ने बताया कि उनका संगठन अपने समाज की गरीबी दूर करने की दिशा में ठोस पहल कर रहा है। उन्होंने बताया कि ग्राम सिरहौल में संगठन द्वारा क्षत्रिय समाज की गरीब महिला बहन अंजू तोमर को एक लाख से अधिक की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। सिर्फ अक्टूबर माह में अब तक समाज की छह गरीब महिलाओं को इस प्रकार की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। इस दौरान उनके साथ प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अरुण परिहार, ध्रुवेश तोमर, राघवेंद्र गौरव चौहान, शेर बहादुर सिंह चौहान, राजीव नरूला , शिवजीत सिंह तोमर आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.