इटावा औरैया, सितम्बर 21 -- Etawah Auraiya News: महेवा। अनंत चतुर्दशी को होने वाले गणेश प्रतिमा विसर्जन को तैयारी के मद्देनजर शासन प्रशासन अभी से चुस्त नजर आने लगा है। उपजिलाधिकारी भरथना काव्या सी के निर्देशन में तहसील प्रशासन ने महेवा क्षेत्र में नहर पुल बहेड़ा के पास गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन स्थान का चिन्हीकरण कर बेरीकेटिंग आदि की व्यवस्था को देखा। इसी क्रम में नायब तहसीलदार भरथना हर्षवर्धन अवस्थी ने अधीनस्थों के साथ सोमवार को दोपहर नहर पुल बहेड़ा पर पहुंचकर स्थान का चिन्हीकरण किया तथा क्षेत्रीय लेखपाल राहुल गोयल को बेरी कीटिंग कराने का निर्देश दिया वही गंदे पानी को भी निकलवाया इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि बहेड़ा सुरजन सिंह पाल, सप्पू दुबे, राजाराम मौजूद रहे । यह भी पढ़ें- Kannauj News: ककरारी तालाब में गंदगी देख भडक़े लोग, नहीं की प्रतिम...