Etawah Auraiya News: गणेश उत्सव में सफाई कर्मियों को किया गया सम्मान
इटावा औरैया, सितम्बर 21 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। गणेश उत्सव में राष्ट्रीय सनातन एकता मंच उत्तर प्रदेश की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मियों का सम्मान किया गया। मंच के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकांत चतुर्वेदी ने सफाई कर्मियों को प्रतीक चिह्न प्रदान कर और पटका पहनाकर उनका अभिनंदन किया। समारोह में सपा नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, सेक्टर प्रभारी सपा सुभाष गुप्ता, मनीष उपाध्याय, शिवजी मिश्रा और नंदकिशोर अग्निहोत्री मौजूद रहे। सम्मानित होने वालों में सफाई नायक राजू, रविंद्र कुमार तथा सफाई कर्मी सुरेश, पिंकी देवी, शांति देवी, रमेश, फिरंगी, भिखारी लाल, श्याम बिहारी, सूरज, पवन, गगन, अंगूरी देवी, छोटे और सीमा शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.