Etawah Auraiya News: गड्ढे में फंसकर पलटा ई-रिक्शा
इटावा औरैया, अक्टूबर 2 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। झलोकर मार्ग पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढे ग्रामीणों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। खराब सड़क के कारण आए दिन वाहन असंतुलित होकर गिर रहे हैं। सामान लादकर जा रहा एक ई-रिक्शा गड्ढे में फंसकर पलट गया। हादसे के दौरान चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत रिक्शे से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं। ई-रिक्शा पर टीन शेड और पाइप लदे हुए थे। गड्ढे में पहिया फंसते ही रिक्शा असंतुलित होकर पलट गया। चालक के समय रहते बाहर निकल जाने से बड़ा हादसा टल गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.