Etawah Auraiya News: गंदगी मिलने पर प्रधानाध्यापक को लगाई फटकार
इटावा औरैया, अगस्त 29 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। विद्यालयों के निरीक्षण में शनिवर को एसडीएम कम्पोजिट विद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने रसोई में बन रहे मिड-डे-मील की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। रसोई में गंदगी मिलने पर उन्होंने प्रधानाध्यापक को फटकार लगाई। उन्होने कहा कि विद्यालय परिसर के साथ रसोईघर की नियमित सफाई कराई जाए। इसके बाद एसडीएम यूपीएस इस्लामिया पहुंचे। निरीक्षण के दौरान बच्चों के पेयजल स्थल के पास कीचड़ जमा मिला। विद्यालय परिसर में भी गंदगी दिखाई दी। रसोईघर में गंदगी के साथ जाले लगे होने पर एसडीएम ने प्रधानाध्यापिका को फटकार लगाई। यह भी पढ़ें- Buxar News: प्राथमिक विद्यालय उमरपुर की व्यवस्था से डीएम असंतुष्ट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.