इटावा औरैया, अक्टूबर 31 -- Etawah Auraiya News: इटावा। रामलीला रोड स्थित पेंच कॉलोनी निवासी राम प्रकाश पांडे के आवास के पास मंदिर में स्थापित खोले वाले हनुमान जी के बाईसवें स्थापना दिवस पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम आयोजक राम प्रकाश पांडे ने बताया कि राजस्थान के जयपुर - दिल्ली बाईपास पर लक्ष्मण डूंगरी के पास नरवर आश्रम में प्रतिष्ठित सिद्ध खोले वाले हनुमानजी के बाल प्रतिरूप की स्थापना उनके द्वारा बाईस वर्ष पूर्व तीस अक्टूबर को कराई गई थी, तबसे प्रतिवर्ष यहां सुंदरकांड पाठ का अयोजन किया जा रहा है। पाठ से पूर्व दिन में हवन पूजन कार्यक्रम हुआ और सभी को प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर राजेश कुमार वाजपेई, विष्णु नारायण शोरावाल, अरविंद पोरवाल, हरि प्रकाश शुक्ला, नारायण किशोर वाजपेई, राम मनोहर दीक्षित, प्रेम किशोर द्विव...