इटावा औरैया, अगस्त 5 -- Etawah Auraiya News: इटावा। माध्यमिक विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। जिला क्रीड़ा सचिव हिमांशु यादव ने बताया है कि हैंडबॉल प्रतियोगिता 5 अगस्त को स्पोर्ट्स स्टेडियम में कराई जाएगी। इसी तरह टेबल टेनिस प्रतियोगिता 8 अगस्त को होगी जो सनातन धर्म इंटर कॉलेज में कराई जाएगी। विभिन्न विद्यालयों की टीम इन प्रतियोगिताओं में भागीदारी करने के लिए पहुंचेंगी। यह भी पढ़ें- Amroha News: जिला स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...