Etawah Auraiya News: खेत पर युवक मिला बेहोश, अस्पताल में हुई मौत
इटावा औरैया, अक्टूबर 30 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। देवीपुरा गांव में खेत में फसल काटने गया युवक बेहोशी की हालत में मिला। परिवार के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के बड़े भाई की एक साल पहले हादसे में मौत हो गई। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के देवीपुरा के रहने वाले 28 वर्षीय गौरव पुत्र कमल सिंह भदौरिया शुक्रवार सुबह बाजरा खेत पर गए थे। कुछ देर बाद उनके बेहोश पड़े होने की जानकारी पर परिवार के लोग पहुंचे और उनको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डाक्टर ने जांच करके मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा ने बताया कि खेत के ऊपर से बिजली के तार काफी नीचे से गुजर रहे हैं। बूंदाबांदी के कारण बाजरे की फसल में करंट उतरने की आशंका है। इसके अलावा किसी जहरीले कीड़े के काटने की भी संभावना जताई जा रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.