Etawah Auraiya News: खेत पर धान की रोपाई के दौरान युवक को सांप ने डसा
इटावा औरैया, जुलाई 20 -- Etawah Auraiya News: इकदिल। खेत पर धान की रोपाई के दौरान एक युवक को सांप ने डसा। गांव कांकरपुर निवासी महेन्द्र उर्फ मुनीम राजपूत का पुत्र अंकित राजपूत सोमवार सुबह अपने खेत पर धान की रोपाई का कार्य करा रहा था। इसी दौरान अचानक उसके पैर में सांप ने काट लिया। युवक ने इसकी जानकारी आसपास मौजूद लोगों को दी, जिसके बाद परिजन लोग मौके पर पहुंचे और अंकित को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद गांव में भी कुछ समय के लिए चिंता का माहौल बना रहा। यह भी पढ़ें- Dumka News: पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख पहुंचे सर्पदंश से पीड़ित परिवार से मिलने यह भी पढ़ें- Hardoi News: पिहानी में सर्पदंश से ग्रामीण की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.