Etawah Auraiya News: खेत पर खाद डालने जा रहे किसान को बाइक सवार ने मारी रेफर
इटावा औरैया, जुलाई 31 -- Etawah Auraiya News: भरथना। थाना क्षेत्र के गांव बेर में खेत पर खाद डालने जा रहे किसान को सामने से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बेर निवासी इदरीश 42 पुत्र समसुद्दीन की बहन रेशमा ने बताया कि दोपहर करीब ढाई बजे मेरे भाई इदरीश घर से साइकिल से खेत पर खाद डालने जा रहे थे। इसी दौरान बेर गांव की पुलिया के पास सामने से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच बाइक सवार मौका पाकर फरार हो गए। घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.