Etawah Auraiya News: खेत पर किसान को सांप ने डसा, हालत गंभीर
इटावा औरैया, सितम्बर 6 -- Etawah Auraiya News: उदी। ग्राम रमीकावर निवासी 56 साल के सरनाम खेत पर गए थे। खेत में काम करने के दौरान अचानक सांप ने उन्हें डस लिया। सांप के डसने के बाद किसान की हालत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उदी लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया और हालत गंभीर देखते हुए किसान को डा. भीमराव आंबेडकर संयुक्त जिला चिकित्सालय इटावा रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई रेफर कर दिया। इलाज के बाद किसान को घर भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.