इटावा औरैया, जुलाई 28 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। थाना क्षेत्र के ग्राम नागारी लोलपुर में जमीन विवाद को लेकर हुए झगड़े में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के गाँव नागरीलोलपुर निवासी विपुल तिवारी पुत्र महेश चन्द्र तिवारी ने पुलिस को दिये शिकायती पत्र मे बताया कि 21 जुलाई को करीब दोपहर 12 बजे उनके पिता महेश चन्द्र तिवारी काम करवा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही सुरेश तिवारी पुत्र माधव प्रसाद तिवारी, केशव तिवारी उर्फ टिक्कू और रिंकू उर्फ सर्वेन्द्र तिवारी पुत्र सुरेश चन्द्र तिवारी वहां पहुंच गए।तीनों ने जमीन को लेकर विवाद शुरू कर दिया और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से महेश चन्द्र तिवारी पर हमला कर दिया। मारपीट में उनके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं...