इटावा औरैया, अगस्त 16 -- Etawah Auraiya News: इटावा। स्वतंत्रता दिवस पूरे जिले में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। चारों ओर देशभक्ति पूर्ण गीत सुनाई दिए। सरकारी और गैर सरकारी भवनों पर तिरंगा फहराया गया और कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। लोगों में देशभक्ति को लेकर उत्साह देखने को मिला। मुख्य कार्यक्रम कलेक्ट्रेट परिसर मे हुआ। इसका शुभारंभ जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने ध्वजारोहण किया, ''वन्दे मातरम'' राष्ट्रगीत का गायन किया। विधायक सदर सरिता भदौरिया व जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ने शहीदों के परिजनों व अन्य सैनानी आश्रितो सम्मानित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम व गीत प्रस्तुत करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत ग...